फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला : सुकेश ने नोरा फतेही को उपहार में दी थी लग्जरी कार

Sun, 24 Oct 2021 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कथित ठग ने नया खुलासा कर सभी को चौंकाया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
विज्ञापन
Nora Fatehi - फोटो : instagram/Nora Fatehi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग रिश्वत मामले समेत 21 अन्य मामलों में आरोपी कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने शनिवार को नया खुलासा करके सभी को चौंका दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सुकेश ने कहा कि उसने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को एक लग्जरी कार उपहार में दी है।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अदालत के समक्ष पेश किए जाने के दौरान सुकेश ने यह दावा किया। अदालत ने सुकेश और उसकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को एक व्यवसायी की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली से जुड़े धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ईडी के अधिकारी जब सुकेश चंद्रशेखर को कोर्ट रूम में ले जा रहे थे तो पत्रकारों ने उससे पूछा कि क्या उसने फतेही को कार गिफ्ट की थी। इस पर उसने जवाब दिया हां।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि उसने बॉलीवुड अभिनेत्री को कौन सी कार गिफ्ट की थी तो सुकेश ने कहा कि यह आप उनसे क्यों नहीं पूछते? ईडी ने जानकारी दी है कि 14 अक्तूबर को फतेही का बयान दर्ज करते समय उन्हें पता चला था कि सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा को कार गिफ्ट दी थी। विशेष न्यायाधीश परवीन सिंह ने दंपती को 1 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें