फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रैनबैक्सी के मालिक से 200 करोड़ रुपये ऐंठ चुका है सुकेश चंद्रशेखर, जेल में रहते हुए की 300 करोड़ से ज्यादा की ठगी

Fri, 13 Aug 2021 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रोहिणी जेल से गिरफ्तार शातिर जालसाज सुकेश चंद्रशेखर रैनबैक्सी के मालिक से 200 करोड़ रुपये ठग चुका है। आरोपी ने जेल में रहते हुए 300 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली है। मामले दर्ज होने वाले कारोबारियों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारियों से उगाही व जालसाजी के मामले में रोहिणी जेल से गिरफ्तार शातिर जालसाज सुकेश चंद्रशेखर करीब छह महीने से जेल से जालसाजी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। आरोपी ने रैनबैक्सी के मालिक से ही करीब 200 रुपये ठग लिए हैं। रैनबैक्सी के मालिक शिवेन्दर की पत्नी की शिकायत पर सुकेश के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुकेश रैनबैक्सी के मालिक शिवेन्दर से ठगी कर रहा था। वह उनसे कई महीनों से ठगी कर 200 करोड़ से ज्यादा ठग चुका है। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सुकेश ने शिवेदर को खुद को सीनियर ब्यूरोक्रेट बताया था और कहा था कि वह उसके खिलाफ दर्ज जालसाजी के केस को खत्म करवा देगा। 

केस को खत्म करवाने का झांसा देकर वह शिवेन्दर से पैसे ऐंठता रहा। सुकेश के दो साथी तिहाड़ जेल से बाहर शिवेन्दर की पत्नी से पैसे लेते थे। पत्नी को जब लगा कि वह आरोपी पैसे ले रहा हैं और काम नहीं करवा रहा है तो उसने इसकी शिकायत स्पेशल सेल को की।
विज्ञापन


स्पेशल सेल ने मामला दर्जकर दो सगे भाई प्रदीप और दीपक को दिल्ली से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह शिवेन्दर की पत्नी से पैसे लेने आए थे।  ये शिवेन्दर की पत्नी से एक करोड़ रुपये लेने आए थे। ये सुकेश के कहने पर जेल से बाहर लोगों से पैसे लेते थे। बताया जा रहा है कि सुकेश अभी तक कई पीड़ितों से 300 करोड़ रुपये ऐंठ चुका है। 
विज्ञापन

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी ने अभी तक किन-किन लोगों से पैसे ठगे हैं। अभी तक करीब चार पीड़ित सामने आ चुके हैं। सुकेश एक वर्ष से तिहाड़ व रोहिणी जेल में दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल रहा था। उसके पास एक दिल्ली का एयरटेल का मोबाइल नंबर था। उसके पास से एक एप्पल का आईफोन व दूसरा सैमसंग का साधारण फोन बरामद हुआ है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें