फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : सुगंधा जैन ने बढ़ाया दिल्ली का गौरव

Wed, 21 Apr 2021 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यू. के. मूड फोर्ट प्रतियोगिता में बनीं जज
विज्ञापन
सुगंधा... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूके की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित मोनरो ई-प्राइस मीडिया ला मूट कोर्ट प्रतियोगिता में जज की भूमिका अदा कर सुगंधा जैन ने राजधानी दिल्ली का गौरव बढ़ाया है। मूल रूप से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली सुगंधा जैन नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की दिल्ली में इंपैनल लॉयर हैं और वर्षों से वह दिल्ली में रहकर अपनी सेवाएं दे रही हैं। 

विज्ञापन


बोनवरो इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स ने 12 से 16 अप्रैल के बीच ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में यह महत्वपूर्ण प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसमें दुनियाभर के 150 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। फ्रांस, जर्मनी, लंदन, मलेशिया और भारत समेत कई अन्य देशों ने इसमें बागीदारी की थी। 

इसमें खास बात यह है कि बंगलोर के कॉलेज ने ही इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि ऑनलाइन आयोजित हुई इस प्रतियोगिता के फाइन राउंड में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के रिसर्च एसोसिएट प्रोफेसर रिचर्ड डेनबरी और फ्रांसेसा फैनुकी जैसे प्रतिष्ठित विद्वानों के साथ सुगंधा जैन ने जज की भूमिका अदा कर देश और दिल्ली का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें