फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 8वीं तक स्कूल बंद : कोरोना के चलते सिर्फ 9वीं से 12वीं के छात्रों को आने की अनुमति

Thu, 01 Apr 2021 09:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • एक अप्रैल से नई सत्र की शुरुआत
  • छात्रों को नहीं बुलाया जाएगा स्कूल
  • कोरोना के चलते शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को नए सत्र (2021-22) में सभी कक्षाओं (पहली से बारहवीं) के बच्चों को स्कूल ना बुलाने के लिए कहा है। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों को कहा गया है कि अगले आदेश तक नए सत्र में बच्चों को ना बुलाया जाए। इन बच्चों की पढ़ाई बीते साल की तरह डिजिटल मोड में कराई जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में नौवीं से बारहवीं के लिए जो बच्चे स्कूल आ रहे थे, वह स्कूल आ सकेंगे। शिक्षा निदेशक उदित प्रकाश की ओर से इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया। सर्कुलर में कहा गया है कि नए सत्र में किसी भी बच्चे को अगले आदेश तक स्कूल में नहीं बुलाना है। इनकी पढ़ाई ऑनलाइन ही कराई जाए। सकुर्लर में कहा गया है कि सत्र 2020-21 के नौवीं से बारहवीं के बच्चे ही गाइडेंस, परीक्षा, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन के लिए स्कूल आ सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि कई स्कूलों में अभी बोर्ड के प्रैक्टिकल चल रहे हैं। वहीं कुछ स्कूल बच्चों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सुधारात्मक कक्षाएं भी आयोजित करेंगे। वहीं स्कूलों में परीक्षाओं का दौर भी जारी है। इस कारण से जो बच्चे पहले स्कूल आ रहे थे वह ही अभी स्कूल आएंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से पहले भी दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिसमें कहा गया था कि नए सत्र में केजी से नौवीं तक के बच्चों की पढ़ाई वर्कशीट से ही होगी। उन्हें स्कूल नहीं बुलाना है। 
विज्ञापन


यह वर्कशीट ऑनलाइन या ऑफलाइन दी जाएगी। ऑफलाइन उन बच्चों के लिए जिनकेअभिभावकों के पास इंटरनेट व फोन की व्यवस्था नहीं है। वहीं बृहस्पतिवार को नया सत्र शुरू हो गया, पहले दिन ज्यादातर स्कूलों में ऑनलाइन ही पढ़ाई हुई। वहीं कई स्कूलों में बोर्ड के प्रैक्टिकल चलने के कारण वह स्कूल अगले सप्ताह से अपने सत्र की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें