फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली सिर्फ आठ प्रतिशत जिम्मेदार, प्रदूषण रोकने में असफल भाजपा सरकार : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली सिर्फ आठ प्रतिशत जिम्मेदार, प्रदूषण रोकने में असफल भाजपा सरकार : आप
विज्ञापन

नई दिल्ली। लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की अपनी रिपोर्टों के अनुसार दिल्ली के कुल प्रदूषण में पराली का योगदान सिर्फ आठ प्रतिशत है, जबकि 92 प्रतिशत प्रदूषण दिल्ली से होता है।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि चार इंजन वाली भाजपा सरकार आखिर क्या कर रही है? सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 95 प्रतिशत कमी आई है और यह आंकड़ा भाजपा के उन आरोपों की पोल खोलता है, जिनमें वह दिल्ली के प्रदूषण के लिए पराली को जिम्मेदार ठहराती रही है। आप नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशनों को बंद कर दिया जाता है और चालू स्टेशनों पर मशीनरी से पानी छिड़ककर आंकड़ों में हेराफेरी की जा रही है। इसके बावजूद एक्यूआई 400 के पार जा रहा है। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 2020 में पंजाब में पराली जलाने के 83 हजार मामले थे, जो 2025 में घटकर 3,500 के करीब रह गए हैं। दिल्ली में 92 प्रतिशत प्रदूषण के लिए जिम्मेदार एजेंसियां भाजपा सरकार के अधीन हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें