फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बाइक टैक्सी पर सख्ती से करीब 50 हजार दोपहिया वाहनों पर ब्रेक,अगले महीने सरकार ला रही एग्रीगेटर स्कीम

Thu, 23 Feb 2023 10:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

 सरकार की सख्ती के बाद बुकिंग के बाद भी बाइक नहीं पहुंचने की वजह से लोगों को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक टैक्सी परिवहन विभाग की सख्ती से दिल्ली-एनसीआर में करीब 50 हजार दोपहिया वाहनों के पहिए थम गए हैं। दिल्ली में तीन प्रमुख कंपनियां एप के जरिये बुकिंग कर दोपहिया वाहनों से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रही थी। सरकार की सख्ती के बाद बुकिंग के बाद भी बाइक नहीं पहुंचने की वजह से लोगों को दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन

परिवहन विभाग ने दोबारा सार्वजनिक नोटिस जारी कर एग्रीगेटर को चेतावनी दी है कि  मोटर वाहन अधिनियम-1988 के सेक्शन-192 के तहत दंडनीय है। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी करने पर पहले अपराध पर 5000 जुर्माना होगा। दूसरी बार में 10 हजार रुपये का जुर्माना सहित एक साल तक जेल भी हो सकती है। सरकार अगले महीने एग्रीगेटर स्कीम लेकर आ रही है। इसमें सुरक्षा मानकों सहित तमाम औपचारिकताएं पूरी करने पर ही दोपहिया वाहनों में राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें