फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आवारा कुत्तों का आतंक, तीन साल की मासूम को नोच खाया, माता-पिता पार्क में कर रहे थे काम

Mon, 20 Dec 2021 06:32 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बच्ची के माता-पिता ने बताया कि पांच-छह आवारा कुत्तों ने उसपर एक साथ हमला कर दिया। बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
आवारा कुत्ता - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में पार्क में खेल रही तीन साल की मासूस बच्ची को आदमखोर बने आवारा कुत्तों ने नोच खाया। जब तक मासूम के माता-पिता का ध्यान बच्ची पर गया तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर नजदीकी अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने तीन वर्षीय लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने ही मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार के रहने वाला गोपालराम डीएलएफ के पास डीडीए पार्क, मोती नगर में झुग्गी बना रहता है। इसके परिवार में पत्नी मुन्नी देवी और तीन बच्चे थे। गोपाल और इसकी पत्नी वहीं डीडीए के पार्क में माली का काम करते थे। घटना 17 दिसंबर दोपहर को हुई। करीब 2.45 बजे गोपाल और उसकी पत्नी पार्क में काम कर रहे थे। गोपाल के बच्चे वहीं पार्क में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक पांच-छह कुत्ते गोपाल की बेटी लक्ष्मी पर टूट पड़े। 
विज्ञापन


कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह फाड़ डाला। शोर-शराबा हुआ तो गोपाल व मुन्नी की नजर लक्ष्मी पर गई। दोनों मिलकर किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया। मासूम के पेट व बाकी हिस्सों को कुत्तों ने फाड़ दिया था। बच्ची बेहोश हो चुकी थी। हादसे का पता चलते ही पार्क में लोगों की भीड़ जुट गई। फौरन गोपाल अपनी बच्ची को नजदीकी एबीजी अस्पताल ले गया, वहां डॉक्टरों ने जांच की तो बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी इलाके में फैली तो लोगों में दहशत फैल गई।

खबर मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोग घटना को लेकर खासी नाराज है। उनका कहना है कि निगम की लापरवाही की वजह से इलाके में आवारा कुत्ते खूंखार हुए हैं। निगम की टीम इनका उपाय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें