फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल मीडिया में नाम के साथ पैसा भी: मुजम्मिल मुमताज

Thu, 02 Jul 2020 10:56 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुजम्मिल मुमताज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोई राजनेता हो या फिल्मी कलाकार सोशल मीडिया से कोई अछूता नहीं है। इस क्षेत्र में बात करें तो एक नाम सामने आता है जो  डिजिटल मार्केटर या सोशल मीडिया प्रमोटर के रूप में जाना जाता है मुजम्मिल मुमताज।

विज्ञापन


यह वह नाम है जिसने बेहद कम उम्र में ही डिजिटल मार्केटिंग में अपना पंजा  जमा लिया  मुजम्मिल कुछ साल दिल्ली में डिजिटल मार्केट में काम करने के बाद दिसंबर वर्ष 2019 में मुम्बई आये, और यहाँ आते ही उनके काम को देखते हुए कई बड़ी फिल्मों के डिजिटल प्रमोशन के काम भी उन्हें मिलना शुरू हो गए।  

बिहार से संबंध रखने वाले मुजम्मिल मुमताज का कहना है कि उनके अभिवावक चाहते थे कि वह कोई सरकारी नौकरी करें। यह बताते हुए मुजम्मिल कहते हैं कि,"मेरे परिवार में अधिकतर लोग सरकारी नौकरी में हैं, और वैसा ही वह मुझसे चाहते थे। लेकिन मैं जो कर रहा हूं, उसमे मुझे खुशी मिलती है।
विज्ञापन


जैसे जैसे समय गुजर रहा है, मेरे परिवारीजन भी मेरे इस काम से संतुष्ट हैं। हालांकि उन्हें नही पता कि मैं क्या करता हूँ, कितने उन्हें विश्वास और खुशी है कि मैं जो भी करता हूँ, अच्छा करता हूँ। और युवाओं के लिए भी उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ही ऐसा माध्यम है जिसमें आपको नाम के साथ सूरज पैसा सब कुछ मिल सकता है क्योंकि आने वाला समय ऑनलाइन मीडिया का है।

मुजम्मिल मुमताज कई कलाकारों के पब्लिक रिलेशन का काम करते हुए  बॉलीवुड कलाकारों के हुनर को डिजिटली प्रमोट करना जैसे उनका शौक बन गया है।  वह बहुत जल्द अपना नया वेंचर लांच करने वाले हैं जिसको लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। जिसके बारे में उनका कहना है कि उनका यह नया आईडिया डिजिटल मार्केटिंग को बदलकर रख देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें