दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां ने सोमवार को कालिंदी कुंज थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि सौतेला पिता उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करता है।
सौतेला पिता अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ छह वर्षों से दरिंदगी कर रहा था। मां की शिकायत पर कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। कालिंदी कुंज पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां ने सोमवार को कालिंदी कुंज थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि सौतेला पिता उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करता है। वह छह वर्ष से बेटी को अपनी हवस का शिकार बना रहा है।
कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर सोमवार रात को ही मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की सोमवार को ही मेडिकल जांच करवाई थी। मंगलवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।