फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दो निगम पार्षदों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

Sun, 11 Jul 2021 03:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

24 घंटे में जवाब देने को कहा गया था। इन दोनों के जवाब को संतोषजनक न मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों निगम पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया।
विज्ञापन
आदेश गुप्ता - फोटो : आदेश गुप्ता के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कठोर कदम उठाते हुए दो निगम पार्षदों को अनुशासनहीनता के आरोप में छह सालों के लिए पार्टी से निकाल दिया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नरेला जोन के अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार की हार के लिए पार्टी ने ज्योति रछौया और सविता खत्री को जिम्मेदार माना है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि छह जून को नरेला जोन अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में जहां ज्योति रछौया सदन में अनुपस्थित रही, वहीं सविता खत्री ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को वोट नहीं डाला था। जिसके बाद दोनों को ही पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 

24 घंटे में जवाब देने को कहा गया था। इन दोनों के जवाब को संतोषजनक न मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों निगम पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे कोई भी हो और किसी भी पद पर हो, अगर अपने पद का गलत इस्तेमाल करता है तो वह क्षमा योग्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें