फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट स्टीफंस : क्रिश्चियन एसटी कोटे की कट ऑफ में संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट स्टीफंस : क्रिश्चियन एसटी कोटे की कट ऑफ में संशोधन
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज की क्रिश्चियन एसटी कोटे की कटऑफ में संशोधन किया गया है। कॉलेज ने अपनी वेबसाइट पर नई कटऑफ जारी कर दी है। नोटिस जारी कर कहा गया है कि नई कटऑफ जारी होने के कारण एसटी कोटे के केमिस्ट्री कोर्स के नतीजे को रोका गया है। जब तक इस कोटे के योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार नहीं होंगे, तब तक रोक रहेगी। कॉलेज की ओर से जल्द साक्षात्कार तिथि घोषित की जाएगी। पहले साक्षात्कार दे चुके उम्मीदवारों के साक्षात्कार नहीं होंगे।
सीएनआई, सीएनआईडी व सीएसटी कोटे के सीमित छात्रों की संख्या को देखते हुए ईकोनॉमिक्स-ऑनर्स कोर्स के दाखिले में राइडर अंक को 90 फीसदी से घटाकर 80 फीसदी कर दिया है। लिहाजा, योग्य विद्यार्थियों की सूची को भी संशोधित किया गया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, विद्यार्थी अपनी योग्यता दोबारा 3 जुलाई को पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर जांच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि सेंट स्टीफंस की कट ऑफ में क्रिश्चियन वर्ग के 2 छात्रों की कटऑफ को लेकर नागा स्टूडेंट यूनियन ने भेदभाव का आरोप लगाया था। कॉलेज प्रिंसिपल को भी पत्र लिखा गया था। यूनियन का कहना था कि क्रिश्चियन अन्य व क्रिश्चियन एसटी की कटऑफ में बड़ा अंतर रखा गया है। क्रिश्चियन एसटी की कट ऑफ 5 से 9 फीसदी तक अधिक रखी गई है। इस मामले को विद्यार्थी कोर्ट भी लेकर पहुंचे। मामले की सुनवाई बुधवार को होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें