फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : रेलवे ने लंबी दूरी की कई ट्रेन चलाने का एलान किया, जल्द दौड़ेगी स्पेशल

Thu, 08 Jul 2021 12:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्पेशल ट्रेन के चलने से कोविड काल में यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी। आरक्षण की सुविधा घोषित सभी ट्रेनों में शुरू कर दी गई है। ट्रेन संख्या 6171 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 17 जुलाई से चलेगी। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। लंबी दूरी की यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, एर्नाकुलम, श्रीमाता वैष्णव देवी समेत कई स्टेशनों से संचालित की जाएगी। इनमें समर स्पेशल ट्रेन के साथ गरीब रथ ट्रेन भी चलेंगी। 
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन के चलने से कोविड काल में यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी। आरक्षण की सुविधा घोषित सभी ट्रेनों में शुरू कर दी गई है। ट्रेन संख्या 6171 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 17 जुलाई से चलेगी। 

ट्रेन संख्या 06172 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम स्पेशल 20 जुलाई से चलेगी। ट्रेन संख्या 04668 काठगोदाम-कानपुर गरीब रथ स्पेशल 12 जुलाई को चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 04667 कानपुर- काठगोदाम गरीब रथ स्पेशल13 जुलाई को चलेगी। 
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन संख्या04141 प्रयागराज-ऊधमपुर समर स्पेशल 12 जुलाई से चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04142 ऊधमपुर-प्रयागराज समर स्पेशल 13 जुलाई से चलेगी तो ट्रेन संख्या 06317 कन्याकुमारी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा साप्ताहिक स्पेशल 9 जुलाई से चलेगी। 
विज्ञापन

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 06318 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा- कन्याकुमारी साप्ताहिक स्पेशल 12 जुलाई को चलेगी। ट्रेन संख्या 02687 मदुरई-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशन 11 जुलाई से चलेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02688 चंडीगढ़-मदुरई साप्ताहिक स्पेशल 16 जुलाई से चलेगी तो ट्रेन संख्या 09207 भावनगर-ऊधमपुर स्पेशल18 जुलाई से व ट्रेन संख्या 09208 ऊधमपुर-भावनगर स्पेशल 19 जुलाई से चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। आरक्षण केंद्रों पर इन सभी ट्रेनों के टिकट की बिक्री ऑन लाइन व टिकट काउंटर पर भी मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें