फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस: लोकनायक अस्पताल में विशेष टीम का गठन, डाक्टरों को दी गई मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी

Fri, 21 May 2021 09:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोकनायक अस्पताल में 9 डॉक्टरों की विशेष टीम का गठन किया गया है। इन्हें पीड़ित मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Black fungus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल लोकनायक में विशेष डॉक्टरों की टीम का गठन किया है। इसमें 9 डाक्टरों को रखा गया है, जिन्हें फंगस से पीड़ित मरीजों के इलाज कि जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि ब्लैक फंगस से पीड़ित कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए वार्ड छह-ए और कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस से पीड़ित हुए मरीजों के लिए वार्ड छह-बी में भर्ती करने की व्यवस्था की जा रही है। 

वहीं, इन दोनों वार्डों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके साथ ही तीसरे तल पर स्थित नाक, कान, गला (ईएनटी) विभाग के आपरेशन थियेटर को भी शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन लाइपोजोमल एम्फोटेरिसिन-बी और प्रोसाकोनाजोल का बफर स्टाक भी तीन महीने के लिए लोकनायक अस्पताल में व्यवस्थित किया जा रहा है। जिससे मरीजों का इलाज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें