मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में छूटे पात्र मतदाताओं को दोबारा सूची में शामिल करने के लिए निर्वाचन कार्यालय विशेष शिविर लगाएगा। दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों पर 20 और 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में छूटे पात्र मतदाताओं को दोबारा सूची में शामिल करने के लिए निर्वाचन कार्यालय विशेष शिविर लगाएगा। दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों पर 20 और 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं बेघर मतदाताओं, थर्ड जेंडर और यौन कर्मी वर्कर्स को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए 23 और 24 सितंबर को रात आश्रय स्थलों और अन्य संबंधित इलाकों में शाम पांच से रात नौ बजे तक विशेष शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, एसआईआर के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 97,53,577 मतदाता हैं। घर-घर सत्यापन के दौरान बूथ स्तर के अधिकारियों ने 47,56,722 ऐसे मतदाताओं की पहचान की, जो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं, अनुपस्थित हैं, मृत हैं या एक से अधिक जगह दर्ज हैं। इनमें 43,32,775 स्थायी रूप से स्थानांतरित/अनुपस्थित/अन्य, 2,82,412 मृत और 1,41,535 डुप्लीकेट मतदाता हैं।
निर्वाचन कार्यालय ने चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के बेला एस्टेट का उदाहरण दिया है। एसआईआर से पहले बस्ती टूटने के कारण मतदाता अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिले और उनके आवेदन जमा नहीं हो सके। बाद में विशेष अभियान में 309 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
नोटिस पाने वालों को देने होंगे दस्तावेज
एसआईआर के तहत अब तक 31,63,930 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ये उन मतदाताओं को दिए गए हैं, जिनका नाम पिछली गहन पुनरीक्षण सूची से लिंक नहीं हो पाया या रिकॉर्ड में विसंगति मिली। नोटिस पाने वालों को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के समक्ष जवाब और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। नोटिसों का निपटारा 29 अक्तूबर तक किया जाना है।