फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: डेंगू-चिकनगुनिया से निपटने को जीटीबी अस्पताल में विशेष इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच बेड, दवाइयों और जांच सुविधाओं को किया मजबूत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया के संक्रमण को देखते हुए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अस्पताल में इन मौसमी बीमारियों से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रशासन का दावा है कि मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए जरूरी संसाधनों और व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है।
अस्पताल में आने वाले मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है और बुखार, प्लेटलेट्स में कमी और अन्य लक्षणों वाले मरीजों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो अतिरिक्त बेड और संसाधनों की व्यवस्था भी तुरंत की जाएगी।
विज्ञापन

जीटीबी अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि अस्पताल में मौसमी बीमारी जैसे डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों को ध्यान में रखते हुए विशेष वार्ड की व्यवस्था, पर्याप्त बेड, दवाइयों का स्टॉक और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों के लिए और 80 से 90 बेड अधिक लगा दिए गए हैं और इसके साथ-साथ प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील
अस्पताल के अधिकारियों ने परिसर में बैनर और पोस्टर लगाकर लोगों से अपील की है कि डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जीटीबी अस्पताल पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें