फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरपाई : पेड़ गिराने के बदले 10 नए पौधे लगाएगा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, कहा- गैर इरादतन गिर गया था वृक्ष

Thu, 12 May 2022 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने माना है कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक पेड़ गैर-इरादतन गिर गया था, इसके बदले में वह 10 नए पौधे लगाएगा।
 
विज्ञापन
mcd - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने एक पत्र लिखकर वन विभाग के उप वन संरक्षक को इसकी सूचना दी है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक पेड़ गिरने की सूचना उन्होंने पहले ही वन विभाग को भेज दी थी, अब पौधे लगाने के लिए भी सूचित किया है। दक्षिणी निगम प्रतिपूरक कार्रवाई में 10 पेंड़ो का वृक्षारोपण करेगा या वन विभाग के निर्देशानुसार उपाय करेगा।

विज्ञापन


अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मंगलवार को दक्षिणी निगम ने एक पेड़ उखाड़ दिया था। इस मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी और इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें