फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने शुरू किया पहला डिजिटल विद्यालय

Thu, 03 Feb 2022 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

टैबलेट, एलईडी, एडवांस पोडियम और इंट्रानेट के माध्यम से होगी पढ़ाई।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपना पहला पूर्णत: डिजिटल विद्यालय का शुभारंभ किया। शिक्षा समिति की अध्यक्ष नीतिका शर्मा ने इस विद्यालय का उद्घाटन किया। नजफगढ़ जोन के द्वारका सेक्टर-3 स्थित फेज-3 प्राथमिक विद्यालय को सार्ड एनजीओ के सहयोग से डिजिटल बनाया गया है। विद्यालय में सभी प्रकार की अत्याधुनिक और नवीनतम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


विद्यालय के क्लासरूम में टैबलेट, एलईडी, एडवांस पोडियम, इंट्रानेट के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्लासरूम में स्मार्ट टीवी, माइक और चार्जिंग प्वाइंट आदि की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सभी टैब में 16 ई-कंटेट बनाकर अपलोड किए गए हैं। इस मौके पर शिक्षा समिति की अध्यक्ष नीतिका शर्मा ने बताया कि इस प्रयास से कंप्यूटर और प्रौद्योगिकी के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान की जाएगी। 

शिक्षक भी ई-कंटेंट के माध्यम से बच्चों को कठिन विषयों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ा सकेंगे। शिक्षा एवं आंकलन पद्धति को सुदृढ़ बना सकेंगे। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से अपील की है कि वे आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग करें और शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि अन्य विद्यालयों को भी डिजिटल बनाने की शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें