फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : दक्षिणी निगम ने मदद के लियर 91 स्कूलों को किया चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिणी निगम ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपने 91 स्कूलों को चिन्हित किया है। इनमें से कुछ स्कूलों में लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था शुरू हो गई है।
विज्ञापन

निगम अनुसार, दक्षिणी जोन में 44 स्कूलों को चिन्हित किया गया है जिनमें से छह स्कूलों में प्रवासी मजदूर रह रहे हैं। वहीं, नजफगढ़ जोन में 11 स्कूलों को चिन्हित किया गया है। इनमें से पांच स्कूलों में करीब 250 प्रवासी मजदूर रह रहे हैं। नजफगढ़ क्षेत्र में ज्यादातर स्कूल द्वारका, राजनगर, डाबड़ी, कापसहेड़ा क्षेत्रों में चिन्हित किए गए हैं। पश्चिमी जोन में आठ और मध्य क्षेत्र में 28 स्कूलों को चिन्हित किया गया है। पश्चिमी जोन के रघुबीर नगर, मोती नगर, बसई दारापुर, खजान बस्ती क्षेत्रों में स्कूलों को चिन्हित किया गया है। निगम द्वारा उन्हीं स्कूलों को चुना गया है जो घनी आबादी तथा कारखानों के नजदीक हैं ताकि काम शुरू होने पर इन्हें शीघ्र जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें