फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद मार्च में जाना चाहते हैं वांगचुक: अस्पताल से मांगी छुट्टी, कहा- मैं ठीक हूं, कृपया मुझे जाने दीजिए

Mon, 20 Jul 2026 12:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari एएनआई, नई दिल्ली

सार

सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी देने की अपील करते हुए कहा कि उनके सभी स्वास्थ्य पैरामीटर सामान्य हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्हें अस्थायी रूप से बाहर जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वह 'संसद चलो' मार्च में शामिल हो सकें।
 
विज्ञापन
वांगचुक ने मांगी अस्पताल से छुट्टी - फोटो : ANI/अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को सफदरजंग अस्पताल प्रशासन से उन्हें छुट्टी देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उनकी स्वास्थ्य संबंधी सभी जांच सामान्य हैं, इसलिए उन्हें 'संसद चलो' मार्च में शामिल होने की अनुमति दी जाए। यह मार्च कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और अन्य कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे वांगचुक को 18 जुलाई को अनशन के 21वें दिन स्वास्थ्य बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वांगचुक ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा किए गए एक पत्र में लिखा कि वह आज खुद को पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और अस्पताल प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि उन्हें, भले ही अस्थायी रूप से, अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति दी जाए ताकि वे सोमवार सुबह संसद तक निकाले जा रहे 'संसद चलो' मार्च में शामिल हो सकें।

उन्होंने पत्र में लिखा, "मैं यह बताना चाहता हूं कि आज मैं पूरी तरह ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे स्वास्थ्य संबंधी सभी पैरामीटर भी सामान्य हैं। इसलिए आपसे अनुरोध है कि कृपया मुझे अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति दें, चाहे वह अस्थायी रूप से ही क्यों न हो, ताकि मैं आज सुबह संसद तक होने वाले 'संसद चलो' मार्च में शामिल हो सकूं। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।"

इस बीच, सोमवार को सीजेपी कार्यकर्ताओं ने संसद की ओर मार्च निकालने का प्रयास जारी रखा। इसी दौरान पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय ले जाया गया। सौरव दास ने बताया कि प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत जारी है। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'सरकार के साथ हमारी बातचीत चल रही है।'
विज्ञापन

इससे पहले, संसद की ओर बढ़ रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया था। जंतर-मंतर से शुरू हुए इस प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यातायात प्रभावित हुआ और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई।

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, जुलूस, प्रदर्शन, रैली और पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है। हालांकि, जंतर-मंतर स्थित निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर पूर्व अनुमति के साथ प्रदर्शन की अनुमति है। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत को देखते हुए संसद परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें