फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बेटा मरीजों के इलाज में व्यस्त, पुलिस ने मनाया बूढ़ी मां का जन्मदिन

Fri, 08 May 2020 10:59 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस ने बनाया बुजुर्ग का जन्मदिन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

द्वारका जिले के सेक्टर 6 स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर की मां के 86वें जन्मदिन पर शुक्रवार को पुलिस ने पहुंचकर केक कटवाया। बुजुर्ग महिला का बेटा डॉक्टर होने की वजह से बंगलूरू में एक महीने से कोरोना मरीजों के इलाज में लगे हैं। बेटे को मां के जन्मदिन का ख्याल आया तो उसने व्हाट्सऐप के जरिये द्वारका जिले की पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन


महिला के घर पर अकेले रहने की सूचना पर पुलिस ने डीसीपी की अगुवाई में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान पुलिस ने सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखा। सेक्टर 6 में ज्ञान शक्ति अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ के. बी. बाली बंगलूरू के ग्रामीण इलाकों में कोरोना से जूझ रहे लोगों का उपचार में लगे हुए हैं।


डॉ बाली द्वारा व्हाट्सऐप पर मां के जन्मदिन की जानकारी मिलने पर डीसीपी द्वारका एंटो अल्फोंस टीम सहित मिठाइयां और केक लेकर डॉक्टर के फ्लैट पर पहुंच गए। बुजुर्ग मां ने अपने जन्मदिन को इतने शानदार तरीके से मनाने के लिए दिल्ली पुलिस टीम को आशीर्वाद दिया। वहीं इस दौरान महिला को वीडियो कॉल के जरिये बेटे से भी बातचीत करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें