फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण मजदूरों को दूसरे महीने भी 5 हजार रुपये देगी दिल्ली सरकार, करीब 40,000 मजदूरों को होगा फायदा

Fri, 08 May 2020 10:57 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद करीब डेढ़ महीने से निर्माण मजदूरों का कामकाज ठप होने के मद्देनजर दिल्ली सरकार दूसरा पैकेज लेकर आ रही है। सरकार की लगातार दूसरे महीने निर्माण मजदूरों को पांच हजार रुपये देने की योजना है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस योजना का एलान किया जाएगा। इसका फायदा दिल्ली के करीब 40,000 मजदूरों को होगा।

विज्ञापन


इससे पहले मार्च में लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्माण मजदूरों को पांच हजार रुपये देने का एलान किया था। अप्रैल में यह राशि मजदूरों के खाते में डाल भी दी गई थी। योजना एक महीने के लिए थी। उस वक्त सरकार की सोच थी कि एक महीने बाद कामकाज पटरी पर आ सकता है, लेकिन बढ़ते संक्रमण के बीच लॉकडाउन की अवधि बढ़ी है। निर्माण गतिविधियां शुरू करने की सरकार से इजाजत मिलने के बाद भी अभी तक चीजें पटरी पर नहीं आ सकीं हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सूरत में सरकार दोबारा निर्माण मजदूरों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की योजना पर काम कर रही है। इसका फैसला जल्द ले लिया जाएगा। दिल्ली सरकार के इस कदम से निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड फंड में पंजीकृत लगभग 40,000 मजदूरों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें