फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः बिजली बिल के विवाद में बेटे ने पिता की गला रेत कर हत्या की, गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रणहौला इलाके में बृहस्पतिवार देर रात बिजली बिल के विवाद में बेटे ने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से धारदार उस्तरा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अंकित चौहान और मृतक की पहचान रमेश चौहान (55) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को रात करीब 1 बजे खून से लथपथ एक व्यक्ति के गली के बाहर पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन रमेश को लेकर नजदीकी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि रमेश का बेटा इलाके में दबंग है। उसकी अक्सर अपने पिता से किसी न किसी बात पर कहासुनी होती रहती थी।

पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो अंकित अपने पिता के घर से जाता हुआ दिखा। वारदात के वक्त इलाके की बिजली गुल थी। शक पर अंकित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि पिता से उसका अक्सर विवाद होता था। बीती रात भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर अंकित ने उस्तरे से पिता का गला रेत दिया।
विज्ञापन


डीसीपी डॉ. ए. कॉन ने बताया कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ में बड़े बेटे अंकित का व्यवहार संदिग्ध लगा। वह बार-बार बयान बदल रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पिता की हत्या करने की बात कबूल ली। अंकित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता से बिजली बिल भुगतान को लेकर विवाद हुआ था। इससे खफा उसने पिता की हत्या करने की योजना बनाई।

उसे मालूम था कि पिता देर रात घर लौटते हैं। वह रास्ते में पिता का इंतजार कर रहा था। जैसे ही पिता आए उनके गले पर चाकू से वारकर वह फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, रमेश पेट्रोल पंप पर काम करता था। पत्नी की मौत के बाद घर पर ही रहने लगा। पत्नी की मौत के बाद अक्सर पिता-पुत्र में विवाद हुआ करता था। अंकित एक फैक्ट्री में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें