फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: पैसे देने से इन्कार करने पर बेटे ने पिता की ली जान, मां गंभीर, हथौड़ा व चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Sat, 08 Oct 2022 04:41 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

हरिनगर थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर हत्या और हत्या के प्रयास में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिनगर के फतेह नगर इलाके में पैसे देने से मना करने पर बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पेचकस, हथौड़ा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दोनों को सुप्तावस्था में बुरी तरह से घायल कर दिया। 

विज्ञापन


घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पति को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। शक के दायरे में आने से बचने के लिए आरोपी ने कमरे का सामान को इधर- उधर बिखेर दिया और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। 

आरोपी ने लोगों को यह जताने की कोशिश की कि लूटपाट का विरोध करने पर उनके माता-पिता पर हमला हुआ है। लेकिन छानबीन के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस को बेटे पर शक हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 
विज्ञापन


हरिनगर थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर हत्या और हत्या के प्रयास में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। मृत बुजुर्ग की पहचान स्वर्णजीत सिंह (65) के रूप में हुई है। जबकि घायल पत्नी का नाम अजिंदर कौर (60) है। स्वर्णजीत सिंह का टेंट का कारोबार था। वह परिवार के साथ फतेह नगर सी ब्लॉक में रहते थे। 

परिवार में पत्नी के अलावा बेटा जसदीप और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी विदेश में रहती है। मकान के भूतल पर स्वर्णजीत अपनी पत्नी के साथ रहते थे। जबकि पहली मंजिल पर जसदीप अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें