फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मयूर विहार फेज-3 में स्मृति मार्ग-1 की हालत जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज-3 में पॉकेट बी, सी, डी और न्यू एमआईजी को जोड़ने वाले स्मृति मार्ग-1 की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क की ऊपरी परत जगह-जगह से उखड़ चुकी है और कई स्थानों पर सड़क टूटकर बिखर गई है। इसके कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों और बिखरी बजरी के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग कर रही है, लेकिन अब तक इसकी सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजकुमार डगर ने बताया कि स्मृति मार्ग-1 की सड़क काफी समय से खराब है। इसकी वजह से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरडब्ल्यूए के संयुक्त सचिव निशांत ग्रोवर ने बताया कि यह मयूर विहार का मुख्य मार्ग है, लेकिन इसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें