फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: हवा की सुस्त चाल से दिल्ली-एनसीआर के हालात बिगड़े, गाजियाबाद में एक्यूआई 300 के पार

Thu, 09 Dec 2021 10:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सफर के मुताबिक, हवा की रफ्तार धीमी पड़ने और मिक्सिंग हाइट का साथ न देने की वजह से वायु गुणवत्ता मामूली रूप से बिगड़ी है। हालांकि, अगले दो दिनों तक मिक्सिंग हाइट के साथ-साथ हवा की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाओं की धीमी रफ्तार की वजह से बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा मामूली रूप से बिगड़ी है। बीते 24 घंटे में हवा की गुणवत्ता बिगड़कर खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, गाजियाबाद की हवा 300 के आंकड़े को पार कर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। वायु मानक संस्था सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन


सफर के मुताबिक, हवा की रफ्तार धीमी पड़ने और मिक्सिंग हाइट का साथ न देने की वजह से वायु गुणवत्ता मामूली रूप से बिगड़ी है। हालांकि, अगले दो दिनों तक मिक्सिंग हाइट के साथ-साथ हवा की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। आगामी 14 दिसंबर के आसपास हवा की गुणवत्ता फिर से मामूली रूप से बिगड़ेगी। 

इसके बाद सुधार के आसार हैं। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम10 का स्तर 222 व पीएम 2.5 का स्तर 118 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन

 
वहीं, मिक्सिंग हाइट 1100 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया है। अगले 24 घंटे में  मिक्सिंग हाइट बढ़कर 1200 मीटर व हवा की रफ्तार चार से छह किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड की जा सकती है। शनिवार तक मिक्सिंग हाइट 1050 मीटर, हवा की रफ्तार आठ से 10 किमी प्रतिघंटा व वेंटिलेशन इंडेक्स तीन हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। 
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआई 289 रहा। इससे एक दिन पहले यह 237 रहा था। वहीं, एक दिन पहले ग्रेटर नोएडा की हवा 154 एक्यूआई के साथ सबसे साफ रिकॉर्ड की गई थी, लेकिन बीते 24 घंटे में यह बिगड़कर 297 के आंकड़े के साथ बहुत खराब श्रेणी के नजदीक पहुंच गई है। 

इसके अलावा फरीदाबाद का एक्यूआई 263, गाजियाबाद का 303, गुरुग्राम का 257 और नोएडा का 277 एक्यूआई रहा। एक दिन पहले इन सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी के नीचले स्तर पर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें