फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: महिला पर हमले में पांच नाबालिगों समेत छह पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हौज खास में फूल बेचने वाली एक महिला पर डंडों और रॉड से हमला करने के मामले में दक्षिणी जिला पुलिस ने पांच नाबालिगों समेत छह आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में महिला की भाभी भी शामिल है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना दिवाली से एक दिन पहले की है। राधा दिवाली के दिन फूल बेचने के लिए देर रात तैयारियों में जुटी थी। इस दौरान उसकी भाभी सोनी के परिवार वालों के साथ मिलकर कुछ युवकों ने उस पर डंडों और रॉड से हमला कर दिया। वीडियो में युवक कपड़े से मुंह ढंककर महिला पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर हौज खास थाने में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी भाभी के साथ पांच नाबालिगों को पकड़ लिया। आरोप है कि सोनी उस पर गांजा बेचने का दबाव बना रही थी। वह नशे के कारोबार से जुड़े गिरोह की सदस्य है। गांजा बेचने से इन्कार करने पर राधा पर हमला किया गया। उन पर यह तीसरा हमला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें