फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: साकेत कोर्ट ने पिता को बेटे के जन्मदिन पर मिलने की अनुमति से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। साकेत कोर्ट ने एक पिता को उसके दो वर्षीय बेटे से जन्मदिन पर मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि भावनाओं में आकर बच्चे को जबरन ले जाने जैसी घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिससे बच्चे के मनोविज्ञान पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। प्रिंसिपल जज भूपेश कुमार ने अभिमन्यु पोद्दार की याचिका पर यह आदेश दिया। पोद्दार ने 16 नवंबर को अपने नाबालिग बेटे के दो वर्ष पूरे होने पर उससे मिलने और बातचीत करने के लिए अंतरिम मुलाकात का अधिकार मांगा था। 5 नवंबर के आदेश में अदालत ने कहा, वर्तमान मामले की 18 अप्रैल 2026 की कार्यवाही से स्पष्ट है कि याचिकाकर्ता द्वारा बच्चे का अपहरण किया गया था। मेरे पूर्ववर्ती न्यायालय के 20 अप्रैल 2026 के आदेश से पता चलता है कि मुलाकात के अधिकार की सहमति वापस ले ली गई थी। अदालत ने इन परिस्थितियों को देखते हुए पिता को बच्चे के जन्मदिन पर मिलने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें