फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद संक्रमण के मामलों में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में छह दिन बाद कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। सोमवार को संक्रमण के 1061 मरीज मिले। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 162527 पर पहुंच गया है। वहीं, 1200 मरीजों को छुट्टी दी गई और 13 की मौत हो गई। अभी तक 146588 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर 90 फीसदी बनी हुई है।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब तक 4313 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 11626 हो गई है। इनमें से 3590 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 625 मरीज और कोविड हेल्थ सेंटर में 207 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में सबसे अधिक 6143 मरीज हैं।
राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 75947 लोगों की जांच की जा रही है। रविवार को कुल 11910 जांच की गई। इनमें आरटीपीसीआर से 3826 और रैपिड एंटीजन के माध्यम से 8084 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक कुल 1443004 जांच हो चुकी हैं। कंटेमेंटन जोन की संख्या बढ़कर 644 हो गई है। सोमवार को जांच के हिसाब से कुल 8.9 फीसदी सैंपल संक्रमित पाए गए। इससे संक्रमण दर सात से बढ़कर करीब 9 फीसदी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें