फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने शादी से किया इनकार तो भाई को उठाया: आरोपी ने मां को कॉल कर रखी ये शर्त, चार दिन बाद बच्चा बरामद

Sat, 05 Sep 2026 07:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बहन के शादी से इनकार करने से नाराज एक युवक धर्मपाल ने उसके 11 साल के छोटे भाई का ही अपहरण कर लिया। आरोपी ने बच्चे की मां को फोन कर धमकी दी कि यदि उसकी बेटी को उसके पास नहीं भेजा गया तो वह बच्चे को जान से मार देगा।
विज्ञापन
बच्चे का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बहन के शादी से इनकार करने से नाराज एक युवक धर्मपाल ने उसके 11 साल के छोटे भाई का ही अपहरण कर लिया। आरोपी ने बच्चे की मां को फोन कर धमकी दी कि यदि उसकी बेटी को उसके पास नहीं भेजा गया तो वह बच्चे को जान से मार देगा। मामले की सूचना मिलते ही जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए करीब चार दिन की लगातार दबिश के बाद बच्चे को आजादपुर फ्लाईओवर के पास से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 31 अगस्त को जहांगीरपुरी थाना पुलिस को 11 साल के बच्चे के लापता होने की शिकायत मिली। उसकी मां ने बताया कि बच्चा स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं आया। इस दौरान मां के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को धर्मपाल बताया और कहा कि बच्चा उसके कब्जे में है। कासगंज उत्तर प्रदेश का रहने वाला धर्मपाल परिवार का पहले से परिचित था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि आरोपी बच्चे की बड़ी बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने उसके साथ रिश्ता रखने से इनकार कर दिया था। अपहरण के बाद आरोपी ने बच्चे की मां को फोन कर धमकी दी कि युवती को उसके पास भेजे नहीं तो बच्चे की हत्या कर दी जाएगी। पुलिस टीम को तकनीकी जांच से आरोपी की लोकेशन लोनी गाजियाबाद यूपी का मिला। पुलिस ने वहां दबिश देने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले आरोपी बच्चे को लेकर दिल्ली की ओर आने लगा। पीछा करते हुए पुलिस टीम आजादपुर फ्लाईओवर के पास बच्चे को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी धर्मपाल को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते ही पुलिस ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अपहरण की पूरी साजिश का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें