फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: महिला के घर पर गोलीबारी, बेटे को धमकी देकर भागे बदमाश, दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा जिले के विवेक विहार में वारदात
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले के विवेक विहार में 8-10 लड़कों ने एक महिला के घर के बाहर कई गोलियां चला दीं। आरोपी उसके बेटे को धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बाद में पुलिस ने फायरिंग मामले में दो आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान अतुल उर्फ बॉबी और भास्कर के रूप में हुई है। दरअसल अतुल उर्फ बॉबी और भास्कर की महिला के बेटे से पुरानी रंजिश थी। उससे बदला लेने की नियत से आरोपियों ने महिला के घर पर गोलियां चलाईं।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 24 अगस्त को विवेक विहार के ज्वाला नगर से फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर पुलिस को विजेता नामक एक महिला मिली। महिला ने पुलिस को बताया कि बॉबी, यश, वंश, कृष पंडित, रुद्र और अन्यों ने उसके घर के बाहर फायरिंग की है।
विज्ञापन

दरअसल महिला के बेटे से बॉबी की अनबन थी। उसको सबक सिखाने की नियत से आरोपियों ने उसे घर के बाहर फायरिंग की। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरकेश गाबाोक नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस बीच टीम को खबर मिली कि आरोपी कस्तूरबा नगर में आने वाले हैं। टीम ने मौके पर पड़ताल शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने बॉबी और भास्कर को काबू किया। इनके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें