फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: खुद को गैंगस्टर काला जठेड़ी गैंग का सदस्य बताकर घर पर चलाई गोली, मांगी थी 20 लाख की रंगदारी

Fri, 14 Jan 2022 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
बाबा हरिदास नगर इलाके में रहने वाले एक शख्स से 20 लाख की रंगदारी मांगने और फोन काटने पर उसके घर के बाहर गोली चलाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने खुद को गैंगस्टर काला जठेड़ी के गैंग का सदस्य बताकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस का काम करता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना 11 जनवरी की रात की है। पीड़ित ने बताया कि वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर काला जठेड़ी के गैंग का सदस्य बताया और 20 लाख रुपये देने के लिए कहा और नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 

उसने फोन काट दिया। कुछ देर बाद पीड़ित खाना खाकर सो गया। इसी बीच आरोपी ने फिर से फोन किया और पैसे की मांग की। साथ ही उसके घर के दरवाजे पर गोली चला दी। गोली चलने के बाद कुछ देर तक पीड़ित घर में रहा और फिर बाहर निकलकर देखा। 
विज्ञापन


घर के सामने एक खोखा पड़ा था। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें