फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : हाशिम बाबा-शाहरुख गैंग का शूटर प्रवेश गिरफ्तार, डीयू का रहा है छात्र

Sun, 13 Feb 2022 04:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास से दबोचा। हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली व गोली चलाने के कई मामलों में रहा शामिल।
विज्ञापन
शार्प शूटर गिरफ्ता ... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाशिम बाबा-शाहरुख गैंग के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुख्यात बदमाश प्रवेश उर्फ समर उर्फ कमल उर्फ संजय (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए हैं। हत्या समेत कई मामलों में आरोपी जेल में बंद था। मई 2021 को उसे कोविड के कारण तीन माह की जमानत मिली। 

विज्ञापन


इसके बाद उसने दोबारा सरेंडर नहीं किया और वारदातों को अंजाम देता रहा। अगस्त 2021 में विरोधी गैंग से प्रवेश व उसके साथियों की गैंगवार हो गई थी। प्रवेश गोली लगने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हुआ था, लेकिन मौका लगते ही वह अस्पताल से फरार हो गया। इसके बाद आरोपी आदर्श नगर के एक कारोबारी से वसूली का प्रयास कर रहा था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि उनकी टीम काफी समय से आरोपी प्रवेश की तलाश कर रही थी। छानबीन के दौरान इंस्पेक्टर सत्येंद्र मोहन, एसआई संजीव कुमार, इमरान खान व अन्यों की टीम को 9 फरवरी को सूचना मिली कि प्रवेश पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। सूचना के बाद फौरन जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास .32 बोर की एक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुए। 
विज्ञापन


आरोपी ने खुलासा किया कि वह जेल में बंद हाशिम बाबा व शाहरुख के गैंग को खड़ा करने का प्रयास कर रहा था। शुरुआत में वह डीयू के रामजस कॉलेज का छात्र था। बीकॉम सेकंड ईयर के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद में उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। वर्ष 2012 में उसने आदर्श नगर इलाके में मनीष उर्फ सोनू नामक बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह जेल चला गया।

जेल जाने पर वह पहले वह गैंगस्टर विकास कालिया और चुन्नी नामक बदमाश के संपर्क में आया। 2015 में वह जेल से बाहर आया। इसके बाद उसने शराब माफियाओं से जबरन वसूली का धंधा शुरू कर दिया। फरवरी 2016 में उसने अपने दोस्त दीपक नेपाली की मौत का बदला लेने के लिए बदमाश वासू की पटेल नगर में  हत्या कर दी। वह फिर जेल गया तो यहां उसकी मुलाकात हाशिम बाबा व शाहरुख से हुई। 

उसने दोनों से हाथ मिला लिया। मई 2021 में जेल से बाहर आ गया। विरोध अनिल व सुनील का गैंग उसकी तलाश करने लगा। इस दौरान आरोपी ने आदिल नामक युवक से पिस्टल का इंतजाम किया। बाद में अगस्त पर गैंगवार में घायल हो गया। सफदरजंग अस्पताल से फरार हो गया। इसके बाद वह आदर्श नगर के कारोबारी से कॉल कर वसूली का प्रयास कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें