फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाश ने कार्यालय पर चलाई ताबड़तोड़ गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। छावला के दीनपुर इलाके में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाश ने एक कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन कार्यालय के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने सूरजभान उर्फ बल्लू पहलवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें युवक गोली चलाते हुए दिख रहा है। वह युवक बुलेट से कार्यालय पर आया और वहां पहुंचने के बाद उसने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस को दीनपुर मोड़ पर स्थित सूरजभान के कार्यालय पर गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में पाया कि गोली किसी को नहीं लगी है लेकिन गोलीबारी में कार्यालय के बाहर खड़ी बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर, एक स्विफ्ट कार के शीशे टूट गए। पुलिस को मौके से 8 खोखे और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि रंजिश या फिर दहशत फैलाने के इरादे से गोली चलायी गई है। सूरजभान ने बताया कि वह समाज सेवा का काम करता है। उसकी शादी की सालगिरह थी। इसमें परिजनों के साथ उसके कुछ परिचित आए हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे गोलियों की आवाज सुनकर वह बाहर आए तो देखा कि गोलियों से तीन कारों के शीशे चकनाचूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें