फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता फैक्टरी में आग लगने का मामला: मजदूरों के शव का अवशेष होने की आशंका, जांच के लिए भेजा गया

Tue, 29 Jun 2021 10:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उद्योग नगर स्थित जूते के गोदाम में 21 जून को आग लगी थी। आग बुझाने के बाद से दमकलकर्मी आठ दिन से लापता हुए छह मजूदरों की तलाश करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
जूता फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग नगर स्थित जूता के गोदाम में लगी आग में लापता छह मजदूरों का सुराग तलाशने के दौरान सोमवार को दमकल और फोरेंसिक विभाग की टीम को एक और अवशेष मिला है। इससे पहले दो अवशेष मिल चुके हैं। जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अवशेषों की जांच करने पर पता चलेगा कि यह किसी के शव का अवशेष है या कुछ और है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उद्योग नगर स्थित जूते के गोदाम में 21 जून को आग लगी थी। आग बुझाने के बाद से दमकलकर्मी आठ दिन से लापता हुए छह मजूदरों की तलाश करने में जुटे हैं। बीच में फोरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया गया। सोमवार को दमकल की टीम ने पहली मंजिल से एक और अवशेष को बरामद किया है। 

अतुल गर्ग का कहना है जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह अवशेष मनुष्य का है या फिर कोई और चीज है। उनके मुताबिक गोदाम में रैक बने हुए थे। जिसपर काफी मात्रा में प्लास्टिक और रबर के सामान के साथ साथ पैकिंग मेटेरियल रखे हुए थे। आग लगने से रैक गिर गए। माना जा रहा है कि प्लास्टिक और रबर में आग की वजह से यहां फंसे मजदूरों पूरी तरह से जल गए होंगे और इनके शरीर का अवशेष ही बचा होगा।
विज्ञापन


बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर में जूता गोदाम की पहली मंजिल से अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में कर उसे जांच के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव का अवशेष होने के बारे में खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें