फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड चालान के लिए हर थाने में बनेगी अलग टीम

विज्ञापन
Separate team will be formed in every police station for Covid challan
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोविड-19 चालान करने के लिए दिल्ली पुलिस के हर थाने में अब एक अलग टीम बनाई जाएगी, जबकि थाने के बाकी पुलिसकर्मी अपराध रोकने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के डीसीपी (हेडक्वॉर्टर) चिन्मय बिश्वाल की ओर से जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। ऐसे में हर पुलिस थाने में एक टीम बनाई जाएगी, जोकि कोविड-19 को रोकने के लिए बनाए गए नियमों जैसे मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और सार्वजनिक जगहों पर थूकने वालों का चालान करेगी। टीम में एक सीनियर व एक जूनियर पुलिसकर्मी होगा। ये टीम संबंधित थाने के एटीओ इंस्पेक्टर की देखरेख में काम करेगी। सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक चालान काटे जाएंगे।
सर्कुलर में कहा गया है कि थानों में तैनात अन्य पुलिसकर्मी कोविड के चालान नहीं कर सकेंगे, इन्हें चालान बुक नहीं दी जाएगी। ये सर्कुलर सभी जिला डीसीपी, विशेष पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मी कोविड-19 चालान नहीं कर सकेंगे
सर्कुलर में कहा गया है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी अब कोविड-19 चालान नहीं कर सकेंगे। इनसे कोविड-19 की चालान बुक वापस ली जा रही है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी सिर्फ यातायात संभालने पर ध्यान देंगे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का ही चालान काटेंगे। लॉकडाउन के दौरान व अनलॉक के बाद से ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कोविड के चालान कर रही थी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पुलिस के अलावा जिला प्रशासन, एमसीडी, एनडीएमसी, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य एजेंसियां कोविड-19 के चालान कर रही हैं। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को कोविड-19 चालान से मुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें