फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: महिला समेत दो लोगों के शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
केशवपुरम इलाके में अलग-अलग जगहों से मिले शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केशवपुरम इलाके में अलग-अलग जगहों से महिला समेत दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त वंदना सूद और दया किशन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुरुआती जांच में दया किशन के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि महिला के शरीर पर कोई चोट नहीं है। महिला के गहने भी सुरक्षित मिले हैं। पुलिस दोनों ही मामलों की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, वंदना सूद परिवार के साथ आनंद निकेतन साउथ कैंपस इलाके में रहती थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार दोपहर वह घर से केशवपुरम के लिए निकली थी। उसके बाद पुलिस को वंदना का शव केशवपुरम इलाके में पड़े होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि उनकी स्वाभाविक मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस को मंगलवार दोपहर वजीरपुर जेजे काॅलोनी इलाके में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने छानबीन में पाया कि सिर पर चोट के निशान हैं। उसकी पहचान इलाके में रहने वाले दया किशन के रूप में हुई। उनके परिवार में दो बेटे और अन्य लोग हैं। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह के अनुसार हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें