फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दो घंटे तक सुपरवाइजर की गर्दन में फंसा रहा चाकू, एम्स में ऑपेरशन के बाद निकाला

Wed, 14 Jul 2021 08:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मध्यप्रदेश निवासी मनोज लगाडा सिक्योरिटी सर्विस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। करीब 15-20 दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। उसकी सैलरी के पांच हजार रुपये रह गए थे। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वसंतकुंज में सैलरी के पांच हजार रुपये नहीं देने पर सुपरवाइजर की जान पर बन आई। गार्ड ने पांच हजार रुपये नहीं देने पर सुपरवाइजर की गर्दन में चाकू मार दिया। चाकू गर्दन में जाकर फंस गया और दो घंटे तक फंसा रहा। 
विज्ञापन


एम्स के ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन कर गर्दन से चाकू निकाला गया। वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी गार्ड की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार शाम तक आरोपी गार्ड को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। 

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मध्यप्रदेश निवासी मनोज लगाडा सिक्योरिटी सर्विस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। करीब 15-20 दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। उसकी सैलरी के पांच हजार रुपये रह गए थे। 
विज्ञापन


वह अपनी सैलरी के पैसे लेने मंगलवार रात करीब 8.00 बजे बी-5/6, वसंतकुंज के गेट पर सुपरवाइजर संतोष के पास पहुंच गया और सैलरी के पैसे मांगे। सुपरवाइजर ने कंपनी के हेडक्वार्टर पर जाकर सैलरी लेने को कहा। इस बात पर दोनों में बहस हो गई और इस बहस में मनोज ने संतोष की गर्दन में चाकू मार दिया। चाकू गर्दन में काफी अंदर तक घुस गया। 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने रात करीब नौ बजे इसकी सूचना इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने संतोष को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद रात करीब दस बजे के बाद गर्दन से चाकू निकाला गया। आरोपी बड़ा वाला चाकू साथ लेकर आया था। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का फोन बंद आ रहा है और वह घर से फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें