फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आईआईटी दिल्ली में विशेष अभियान से भरेंगी एससी-एसटी उम्मीदवारों की सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
28 जून तक पीएचडी की खाली सीटों के लिए कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले सेमेस्टर में पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग की सीटों को भरने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके लिए संभावित खाली सीटों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार 28 जून की शाम 4 बजे तक ऑनलाइन https://ecampus.iitd.ac.in/PGADM/login लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 29 जून की सुबह दस से लेकर शाम चार बजे तक एडिट विंडो को खोला जाएगा। आईआईटी दिल्ली ने पहले सेमेस्टर 2026-27 के लिए पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों की पंजीकरण एवं ओरिएंटेशन अनुसूची भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि दाखिले को लेकर कुल 81 सीट खाली हैं। इसमें एससी की 49 और एसटी श्रेणी की 32 संभावित सीटें खाली हैं। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और फिजिक्स विभाग में सबसे अधिक सीटें उपलब्ध हैं। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में एससी श्रेणी के लिए पांच और एसटी वर्ग के लिए दो सीटें हैं, जबकि फिजिक्स विभाग में एससी की पांच और एसटी की तीन सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


मेकेनिकल इंजीनियरिंग, गणित, स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज, टेक्सटाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट स्टडीज जैसे विभागों में भी कई सीटें उपलब्ध हैं। वहीं स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी, सेंटर फॉर ऑप्टिक्स एंड फोटोनिक्स और एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग में केवल एसटी वर्ग के लिए सीटें रिक्त हैं। आईआईटी दिल्ली ने स्पष्ट किया है कि अन्य शैक्षणिक इकाइयों में वर्तमान में एससी और एसटी श्रेणी के लिए कोई सीटें रिक्त नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें