वहीं दिलशाद गार्डन मेें रहने वाली तबस्सुम ने बताया कि उनके यहां लैपटॉप या डेस्कटॉप नहीं है। इस कारण दोनों बच्चे हमारे मोबाइल पर ही अपनी ऑनलाइन कक्षा लेते हैं। मोबाइल पर आंखें लगाए रखने के कारण आंखें खराब होने का डर है।
वह कहती हैं कि मोबाइल पर पहले भी बच्चे गेम्स खेलते हैं लेकिन वह कुछ देर के लिए होता है। अब वह लगातार इतने घंटों तक मोबाइल पर ही रहते हैं। वहीं जिनके यहां तीन बच्चे हैं वहां लैपटॉप-डेस्कटॉप नहीं होने से समस्या ज्यादा है, क्योंकि फोन भी एक या दो ही हैं, जिस पर वह कक्षाएं ले सकें।