फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: खुल गए स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी, जिम-स्पा सेंटर में भी लौटी रौनक, पहले दिन संख्या रही काफी कम

Mon, 07 Feb 2022 09:57 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सभी जिम, स्पा और फिटनेस सेंटर में भी सुबह से पहुंचने वालों में उत्सुकता दिखी। दफ्तरों में 100 फीसदी क्षमता के साथ दिल्ली के जिम, स्पा जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सहित दफ्तर भी खोल दिए गए।
विज्ञापन
कक्षाओं में किया जा रहा कोविड नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 संक्रमण में कमी के बाद हालात में सुधार के बाद दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के निर्देश के तहत सोमवार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस तकनीकी विश्वविद्यालय और अंबेडकर विश्वविद्यालय भी खुल गए। पहले दिन यूनिवर्सिटी कैंपस में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। कई स्कूलों के लिए बस सुविधा न होने की वजह से पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों को अपनाया। 

विज्ञापन


उधर, दिल्ली के सभी जिम, स्पा और फिटनेस सेंटर में भी सुबह से पहुंचने वालों में उत्सुकता दिखी। दफ्तरों में 100 फीसदी क्षमता के साथ दिल्ली के जिम, स्पा जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सहित दफ्तर भी खोल दिए गए। स्कूलों में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था होने के नाते छात्रों की उपस्थिति बेहद कम दर्ज की गई। दोनों विश्वविद्यालय कैंपस में भी छात्र लंबे अर्से के बाद पहुंचे, लेकिन उपस्थिति काफी कम रही। 

पहले दिन छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ एक दूसरे से पिछले दिनों के अनुभव एक दूसरे से साझा करते नजर आए। स्कूली छात्रों के बीच चर्चा इस बात की रही कि नर्सरी से छठी तक के स्कूलों के खुलने पर बगैर परिवहन सुविधा उन्हें स्कूल में पढ़ाई के लिए आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे छात्रों के अभिभावकों से सहमति मिलने के बाद ही स्कूलों में शिक्षण का मौका मिल सकेगा। हालांकि, अभी भी कई निजी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


जरूरी काम के लिए आते जाते दिखे लोग  
दिल्ली में डीडीएमए के नए आदेश के बाद दिल्ली के सभी दफ्तर, स्कूल और दो यूनिवर्सिटी कैंपस के खुलने के बाद एक बार फिर हालात सामान्य होने की तरफ अग्रसर होने लगा। मार्केट और वाणिज्यिक परिसरों, मेट्रो और बसों में भी भीड़ अन्य दिनों की तुलना में अधिक रही। अचानक यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण सार्वजनिक परिवहन सुविधा का इस्तेमाल करने वाले भी मेट्रो, बसों में एहतियातों के साथ अपने जरूरी काम के लिए आते जाते दिखे।

एहतियातों का पालन करने को कहा
दिल्ली जिम एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि पहला दिन होने की वजह से लोगों की संख्या काफी कम रही। सुबह से शाम तक 18-20 लोग पहुंचे और सभी को एहतियातों का पालन करने को कहा गया। हालात सामान्य होने में अभी कुछ दिनों का वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें