फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अगले आदेश तक स्कूल बंद: शिक्षा निदेशालय का आदेश, शेड्यूल के अनुसार होंगी परीक्षा व प्रैक्टिकल

Tue, 28 Dec 2021 09:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शिक्षा निदेशालय के आदेश में कहा गया है कि सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए येलो अलर्ट लागू किया गया है। इसके लागू होते ही दिल्ली में स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से देर शाम आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। स्कूलों को निर्देशित किया है कि वह स्कूल बंद होने की जानकारी को सभी अभिभावकों, छात्रों, कर्मचारियों व एसएमसी सदस्यों तक जरुर पहुंचाएं। 

आदेश में कहा गया है कि ऑनलाइन टीचिंग लर्निंग गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। नौवीं व बारहवीं तक के लिए सीबीएसई पंजीकरण, परीक्षा संबंधित गतिविधियां जैसे प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, असाइनमेंट पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जारी रहेंगे। 
विज्ञापन


मालूम हो कि कमीशन फॉर एयर क्वालि मैनेजमेंट की ओर से स्कूलों को तत्काल प्रभाव से खोलने की इजाजत मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने 18 दिसंबर से पांचवीं से बारहवीं तक के सभी स्कूल खोलने की इजाजत दी थी। लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से डर की वजह से अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे थे। इसलिए स्कूलों में बच्चों की काफी कम उपस्थिति थी। 

इससे पहले दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए तीन दिसंबर से स्कूलों को अगले आदेश तक केलिए बंद कर दिया था। इससे पहले सभी कक्षाओं के लिए 29 नवंबर से स्कूलों को खोलने की इजाजत दी गई थी।  लेकिन प्रदूषण, ओर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से डर की वजह अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें