फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बार-बार होने वाला संक्रमण, लापरवाही न बरतें: सत्येंद्र जैन

Tue, 23 Mar 2021 11:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के अवसर पर बोले स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि कोरोना बार-बार होने वाला संक्रमण है। जब लोग वायरस से खुद की सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं, तभी इसमें बढ़ोतरी होती है। इसलिए जरूरी है कि संक्रमण से बचाव के नियमों का सख़्ती से पालन किया जाए।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में गुरु तेग बहादुर और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के कोरोना योद्धा डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारियों को सम्मानित करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने ये बातें कहीं। स्वास्थ्य कर्मचारियों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, डॉक्टर भगवान के भेजे संदेश वाहक के समान हैं, जिन्हें लोगों की जिंदगी को बचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

कोरोना महामारी के दौर में इन लोगों ने खुद की  जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की है। 100 साल बाद ऐसी महामारी आई है और इसके इलाज को लेकर हमारे पास पहले से कोई साधन नहीं था, लेकिन बहुत कम समय में ही हमने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पा लिया।
विज्ञापन


वायरस के केस को नियंत्रित करने में दिल्ली देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बन गया। जैन ने कहा कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में केस बढ़ रहे हैं। इसका कारण लोगों की लापरवाही है। उन्होंने कहा कि लोगों को अन्य बीमारियों की तरह कोरोना से भी बचाव की आदत अपने जीवन में डालनी होगी। ऐसे करने से ही इस बीमारी को काबू किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें