फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गोल्फ क्लब के सांभर हिरण असोला भाटी सेंचुरी भेजे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गोल्फ क्लब से 40 सांभर हिरण असोला भट्टी अभयारण्य में स्थानांतरित किए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली गोल्फ क्लब के एक अधिकारी के मुताबिक सांभर हिरण को प्राकृतिक वातावरण की आवश्यकता होती है। न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप वाला स्थान भी चाहिए होता है। गोल्फ क्लब में कई बार गोल्फ की गेंद जाकर हिरण से टकराती है तो पूरा झुंड डर जाता है। अधिकारी के मुताबिक, सर्दियों में हिरण गोल्फ कोर्स में घास खाना शुरू कर देते हैं। इसको देखते हुए लगभग तीन महीने पहले गोल्फ क्लब ने दिल्ली वन और वन्यजीव विभाग से संपर्क कर झुंड को असोला अभयारण्य में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक हाल ही में सेंचुरी में धारीदार लकड़बघ्घा देखा गया था। विभाग ने कैमरा ट्रैप द्वारा खींची गई तस्वीरों के माध्यम से सेंचुरी में दो तेंदुआ होने पुष्टि की थी। साथ ही विभाग ने जानवरों की गणना करने के लिए सेंचुरी में लगभग 30 कैमरा ट्रैप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें