नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अदिति महाविद्यालय ने स्किल सर्टिफिका बूटअप 360 के साथ मिलकर इंटीग्रेटेड मेंटरशिप युक्त डिजिटल इनक्यूबेशन प्लेटफार्म लांच किया है। इससे छात्राओं को डिजिटल रूप से सशक्त करने में मदद मिल सकेगी।
कॉलेज के मुताबिक, बवाना स्थित कॉलेज का लक्ष्य ग्रामीण छात्राओं के समग्र विकास करना है। इनक्यूबेशन सेंटर को लड़कियों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम के रूप में स्थापित किया गया है, जो उन्हें अधिक शैक्षणिक और व्यावसायिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्रिंसिपल प्रो. ममता शर्मा के मुताबिक, यह पहल लड़कियों को अनुसंधान और नवीन कौशल से लैस करेगी और उनकी उद्यमशीलता क्षमता विकसित करेगी। इससे उनके आर्थिक रूप से सुरक्षित भविष्य का मार्ग तैयार हो सकेगा।