दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत
- फोटो : एएनआई
परिवहन विभाग ने उबर इंडिया के सहयोग से कोविड संक्रमण से सुरक्षा के लिए ऑटो चालक और यात्रियों के बीच लगाए जाने वाले सेफ्टी स्क्रीन का निशुल्क वितरण शुरू किया। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को बुराड़ी परिवहन प्राधिकरण के परिसर में इसकी शुरुआत की। इस अभियान के तहत 10 हजार ऑटो में सेफ्टी स्क्रीन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लगाई जाएंगी।
दिल्ली सरकार के साथ मिलकर ड्राइवरों के बीच वैक्सीन के लिए किसी तरह के झिझक या मिथक को दूर करने के लिए टीकाकरण के लाभ के बारे में प्रकार के झिझक को दूर करने, आम मिथकों को दूर करने और टीकाकरण के फायदों के बारे में भी लोगों को जागरूक करेगी। दिल्ली सरकार वर्तमान में मुफ्त टीकाकरण शिविर चला रही है।
इस मौके पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि लॉकडाउन के बाद दिल्ली जिस तरह फिर से खुल रही है ऐसे वक्त में दिल्लीवासी बाहर निकलते समय सुरक्षित महसूस करें, इस दिशा में सरकार काम कर रही है। ऑटो चालकों ने महामारी के दौरान भी लोगों की मदद में अग्रिम भूमिका निभाई। इनके योगदान को देखते हुए दिल्ली में सभी ऑटो चालकों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की है। सुरक्षा स्क्रीन लगने से ऑटो में सफर करना और भी सुरक्षित हो जाएगा। सभी ड्राइवर और यात्रियों से भी मंत्री ने सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए आगे बढ़ने का आग्रह किया।
उबर (भारत और दक्षिण एशिया के सार्वजनिक नीति प्रमुख) राजीव अग्रवाल ने कहा कि उबर के लिए, सुरक्षा सबसे पहले है। परिवहन मंत्री ने बुराड़ी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनिट में चल रहे नवीनीकरण कार्य का भी निरिक्षण किया। इस कार्यालय से दिल्ली में ऑटो और टैक्सियों का पंजीकरण और परमिट बनाए जाते हैं।