दिल्ली और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अकासा एयर 25 अक्तूबर से विशाखापत्तनम और दिल्ली के बीच रोजाना सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रही है।
दिल्ली और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अकासा एयर 25 अक्तूबर से विशाखापत्तनम और दिल्ली के बीच रोजाना सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रही है। इससे दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को आने-जाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
जीएमआर विशाखापत्तनम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार, इस मार्ग पर अकासा एयर सीधी उड़ान संचालित करने वाली तीसरी विमानन कंपनी होगी। नई सेवा शुरू होने से इस मार्ग पर यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी। दिल्ली और विशाखापत्तनम के बीच कारोबार, सरकारी कामकाज, पर्यटन, शिक्षा और परिवार से मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में रोजाना सीधी उड़ान शुरू होने से इन यात्रियों को फायदा मिलेगा।
सुबह दिल्ली से रवाना होगी उड़ान
अकासा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी 1842 रोजाना सुबह 5:55 बजे दिल्ली से रवाना होगी और सुबह 8:20 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी। वहीं, वापसी में उड़ान संख्या क्यूपी 1843 सुबह 9:05 बजे विशाखापत्तनम से उड़ान भरेगी और सुबह 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।