फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रेखा गुप्ता ने महाअष्टमी पर किया कन्या पूजन, सीएम ने कन्याओं के पैर धोकर कराया भोजन, दिया उपहार

Thu, 26 Mar 2026 11:48 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, दिल्ली

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चैत्र नवरात्र 2026 की महा अष्टमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम गुरुवार को राजधानी में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नौ कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चैत्र नवरात्र 2026 की महाअष्टमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम गुरुवार को राजधानी में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नौ कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं के पैर धोए और उन्हें भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने कन्याओं को उपहार भी भेंट किए। 

विज्ञापन


दरअसल चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह नौ दिनों तक चलने वाला पर्व देवी दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है। महाअष्टमी का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भक्त देवी महागौरी की पूजा करते हैं और कन्या पूजन का आयोजन करते हैं।

कन्या पूजन का महत्व
कन्या पूजन हिंदू धर्म में एक पवित्र अनुष्ठान है। इसमें नौ छोटी कन्याओं को देवी दुर्गा का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। यह मान्यता है कि इन कन्याओं के माध्यम से देवी प्रसन्न होती हैं। कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान और महत्व को दर्शाता है। यह समाज में बेटियों के प्रति आदर और प्रेम का भाव जगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें