फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, तबीयत बिगड़ने पर गंगा राम अस्पताल में मंगलवार को कराया गया था भर्ती

Thu, 26 Mar 2026 10:58 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया की सोनिया गांधी का इलाज सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से किया जा रहा है। यह इलाज डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु की देखरेख में चल रहा है और इलाज का उन पर असर भी दिख रहा है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का सर गंगाराम अस्पताल में उपचार जारी है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया की सोनिया गांधी का इलाज सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से किया जा रहा है। यह इलाज डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु की देखरेख में चल रहा है और इलाज का उन पर असर भी दिख रहा है। बता दें कि तबियत बिगड़ने पर मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


इससे पहले अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया था कि पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित संक्रमण की जांच के लिए विभिन्न टेस्ट किए गए हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें एंटीबायोटिक्स दी गई हैं और उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की उपचार योजना तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें