फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा करने से मना किया तो दोस्त के जीजा ने चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आनंदपर्वत इलाके में पत्नी से झगड़ा करने से मना करने पर दोस्त के जीजा ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के बयान पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

घायल युवक की पहचान बुराड़ी निवासी चंदन के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह बापा नगर स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। फैक्टरी में काम करने वाला उसका एक दोस्त विनय है जो आनंदपर्वत में रहता है। विनय से अच्छे संबंध होने की वजह से वह कभी-कभार विनय के घर पर रुक जाता है। 15 जून को वह विनय के घर पर था। उसकी बहन का अपने पति मोगली से झगड़ा हो रहा था। चंदन ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करवा दिया।
मोगली उसे देख लेने की धमकी देकर वहां चला गया। अगले दिन वह फैक्टरी का काम कर वापस घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोगली ने दो अन्य दोस्तों के साथ उसे रोक लिया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। राहगीर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल चंदन को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर फरार मोगली और उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें