फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतमपुरा के बाल भारती पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के एक स्कूल के खिलाफ दिल्ली सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मान्यता रद्द कर दी है। फीस बढ़ाने के चलते सरकार ने पीतमपुरा स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द की है। सरकार ने कहा अगले सत्र से स्कूल में छात्रों का प्रवेश नहीं होगा। सरकार ने स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को आसपास के स्कूलों में शिफ्ट करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निदेशक उदित प्रकाश राय ने आदेश दिया है कि स्कूल को शैक्षणिक सत्र 2021-22 का सत्र पूरा करने की अनुमति होगी लेकिन इसके बाद प्रवेश नहीं लिया जाएगा। पीतमपुरा के बाल भारती पब्लिक स्कूल को 2022-23 के सत्र के दौरान छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति नहीं होगी।
हालांकि सरकार ने स्कूल में तैनात शिक्षक व अन्य कर्मचारियों को अन्य स्कूलों में शिफ्ट करने के लिए भी कहा है। सरकार का कहना है कि जिन स्कूलों को चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी के माध्यम से संचालित किया जा रहा है वहां स्टाफ को भेजा जाएगा। इसके अलावा एक अन्य विकल्प यह भी है कि माता पिता की सहमति से छात्रों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार को निजी स्कूलों की ओर से मनमाने ढंग से फीस वसूलने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा निदेशालय जांच भी करा रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई की है। विभाग के मुताबिक स्कूल लगातार कानूनी निर्देशों का उल्लंघन कर रहा था। शिक्षा के जरिये मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ दिल्ली सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें